मेरठ: मेरठ में घटिया निर्माण सामग्री का विरोध, वार्ड 15 में नाली निर्माण में पीली ईंट और कमजोर मसाला, ग्रामीणों ने काम रुकवाया
Meerut, Meerut | Feb 8, 2025 मेरठ के मुल्तान नगर क्षेत्र में वार्ड 15 के निवासियों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के विरोध में आज जोरदार प्रदर्शन किया। स्थानीय पार्षद कविता राय की देखरेख में चल रहे नाली निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।