हरिद्वार: 31 अगस्त को हुई न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा की आंसर शीट UKPSC ने जारी की, 11 सितंबर तक मांगी गई आपत्तियां
सिंहद्वार स्थित उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बीती 31 अगस्त को हुई न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा की आंसर शीट जारी करते हुए आगामी 11 सितंबर तक सभी प्रश्नों और उनके उत्तर के सम्बन्ध में आपत्तियां मांगी है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने विज्ञप्ति जारी कर कहां है कि केवल अधिकृत वेबसाइट पर ही आपत्तियां स्वीकार की जाएगी जिनका शुल्क ₹50 होगा।