पाटन: ग्राम थूहा पड़रिया में टायर विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कटंगी पुलिस ने मामला दर्ज किया
Patan, Jabalpur | Nov 10, 2025 कटंगी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने सोमवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि ग्राम थूहा पड़रिया में दो पक्षों में टायर सुधरवाने की बात को लेकर जमकर मारपीट हुई। जागे सिंह ने कटंगी थाने में रिपोर्ट लिखाई की थूहा पड़रिया के अरविंद और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की। वहीं अरविंद ने भी सामने वाले पक्ष के ऊपर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।