गुना नगर: शासकीय पीजी कॉलेज के सामने स्पीड ब्रेकर बनाने और सफाई की मांग पर एनएसयूआई ने नगर पालिका उपाध्यक्ष को ज्ञापन दिया
गुना में शासकीय पीजी कॉलेज के सामने स्पीड ब्रेकर और गंदगी को लेकर 13 जुलाई दोपहर को छात्र संगठन NSUI ने नगर पालिका उपाध्यक्ष को कार्यालय में ज्ञापन दिया। संगठन के जिला अध्यक्ष फलेषुराज ने कहा, गुना सहित आसपास के जिलों के 22000 छात्र छात्राएं पीजी कॉलेज में पढ़ते है, तेज रफ्तार वाहनों से दुर्घटना की आशंका है। स्पीड ब्रेकर बनाए वहीं आसपास की गंदगी साफ हो।