छतरपुर नगर: अमानगंज मोहल्ले में अनाथ बेटी का धूमधाम से विवाह, बीजेपी नेता बॉबी राजा गठेवरा ने किया कन्यादान
छतरपुर के अमानगंज मोहल्ला स्थित मां विंध्यवासिनी नव दुर्गा उत्सव समिति ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए निर्धन एवं अनाथ बेटी दीपा अहिरवार का विवाह गडरपुरा चंद्रनगर निवासी मुलायम अहिरवार के साथ शुक्रवार की सुबह 10 बजे संपन्न कराया। कन्या के माता-पिता का वर्षों पहले निधन हो चुका था। विवाह की पूरी व्यवस्था समिति ने जनसहयोग से कराई।