सहारनपुर: सहारनपुर जिला सहकारी बैंक की शानदार प्रगति, 5 वर्षों में कुल व्यवसाय 80% बढ़ा, किसानों को सस्ता ऋण मिल रहा है
जिला सहकारी बैंक की वार्षिक समीक्षा में बैंक प्रबंधन ने पिछले 5 वर्षों (31 मार्च 2021 से 31 मार्च 2026) की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर शनिवार दोपहर 2:00 बजे प्रकाश डाला। बैंक ने समितियों को 7.70% दर से ऋण देकर किसानों से मात्र 3% ब्याज वसूला, शेष उत्तर प्रदेश सरकार के अनुदान से।