ब्यौहारी: ब्यौहारी थाना क्षेत्र के साखी गांव में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
पुरानी रंजिश को रख कर तीन लोगों ने अंगद राठौर के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर जान से मार देने की धमकी दी है। पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र के साखी गांव में घटी है। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार की सुबह 9 बजे दी है।