सतना शहर में विगत कुछ दिनों से सड़क में चाकू व कट्टा लहराना आम बात सी हो गई है।साथ ही मामूली सी बात पर झगड़ा होंने के मामलों में अचानक इजाफा हुआ है।उसी क्रम में शनिवार के दिन दो पक्षो के मध्य हुआ विवाद इस बीच सरहंगों ने चाकू दिखा भद्दी गालियां देते हुए वीडियो में नजर आए है।इसके साथ मारपीट जैसी संगीन वारदात को भी अंजाम दिया गया है।