अनूपपुर: मरवाही से जैतहरी पहुंचा खूंखार दंतैल हाथी, वृद्ध को मारने के बाद आमापानी जंगल में डेरा डाला
मरवाही वन मंडल से आया अकेला नर हाथी एक वृद्ध को मारने के बाद जैतहरी क्षेत्र में प्रवेश कर गया। चोलना, कुकुरगोंड़ा व पड़रिया होते हुए चोई गांव के पास पेड़ों की डालियां खाते देखा गया। वर्तमान में हाथी धनगवां बीट के आमापानी जंगल में विश्राम कर रहा है, वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई।