चाचौड़ा के लखनवास गांव में विधायक प्रियंका मीना ने निर्माण और विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। 2 जनवरी को विधायक कार्यालय से जारी जानकारी में बताया, मुख्यमंत्री अधो संरचनामद से 12 लाख रुपए की लागत से सीसी खरंजा और अन्य निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। विधायक ने कहा, ग्राम वासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी, समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।