मंदसौर: Pg कॉलेज के सामने एंबुलेंस को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, चालक पर शराब के नशे में होने का आरोप
मंदसौर के शासकीय पीजी कॉलेज के सामने गुरुवार देर रात तेज रफ्तार कार ने पीछे से एंबुलेंस को टक्कर मार दी। हादसे में महिला मरीज सुरक्षित रही, लेकिन एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई और दूसरी एंबुलेंस से उसे उदयपुर भेजा गया,हादसे के बाद चालक ने कथित रूप से शराब के नशे में सड़क पर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,