गुना नगर: गुना में चोला मंडलम के यार्ड से खरीदे ट्रक में मिली ₹15 लाख की पंजाब मेड अवैध शराब, कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाही
गुना के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मिनी ट्रक में ₹15 लाख की पंजाब मेड अवैध शराब की 108 पेटिया मिली है गुना एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया ट्रक के चालक विशाल पानसोरे ने पूछताछ में ट्रक चोला मंडलम के यार्ड से खरीदना बताया है शराब कहां से आई इसके बारे में कोई पता नहीं है ट्रक और शराब पुलिस ने जप्त कर मामला दर्ज किया है जांच की जा रही है