सिवनी मालवा: विश्व पर्यावरण दिवस पर बानापुरा स्थित मोहन पार्क में 200 पौधे लगाए गए, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
सिवनी मालवा के उपनगरी बानापुरा स्थित मोहन पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 200 पौधे लगाए गए। नगर पालिका अध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस पौधरोपण अभिया