कांडी प्रखंड स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में सोमवार को गढ़वा जिला के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद पूरे परिवार के साथ पहुंचे। उन्होंने भगवती मंदिर सहित लक्ष्मी, काली, साक्षी गणेश, भैरव, सूर्य, बजरंगबली, शिव और नंदी महाराज के मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा संपन्न कराने का कार्य पुजारी नीतीश पाठक ने किया। प्रधान