गिरिडीह: विश्व पर्यावरण दिवस पर समाहरणालय में पौधारोपण, डीसी समेत अधिकारियों ने दिया हरियाली का संदेश।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को 11 बजे समाहरणालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त, रामनिवास यादव के नेतृत्व में जिले के वरीय पदाधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया।