आरा: सदर अस्पताल की इमरजेंसी काउंटर पर पुर्जा काटने वाला कर्मचारी कई घंटों रहा गायब, मरीज हुए परेशान
Arrah, Bhojpur | May 24, 2025 सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पूजा काटने वाला कर्मचारी कई घण्टे तक गायब रहा। इस बीच इमरजेंसी वार्ड में इलाज कराने आये मरीज और उसके परिजन परेशान होते रहे लेकिन इनकी समस्या सुनने वाला वहां कोई मौजूद नही रहा। इमरजेंसी वार्ड में मरीजो को आय दिन ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।