जानसठ: मीरापुर गांव भूम्मा में हंगामा के बाद मृतक चालक का अंतिम संस्कार, चार दिन पूर्व भीड़ ने पीटकर उतारा था मौत के घाट
मीरापुर के गाँव भूम्मा मे शुक्रवार शाम 6:00 के आसपास उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब मृतक बस चालक की डेड बॉडी लेकर अंतिम संस्कार के लिए लोग इकट्ठा हुए, आपको बताते चले बीते 4 दिन पूर्व क्षेत्र के मीरापुर हाईवे मार्ग पर एक प्राइवेट बस के टक्कर से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे जिसमें बेकाबू भीड़ ने बस चालक मुकेश को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया था