छतरपुर नगर: छतरपुर के पप्पू चाट भंडार में प्लेट में मिली मकड़ी-मक्खी, स्वच्छता पर सवाल, वीडियो वायरल
छतरपुर बस स्टैंड रोड स्थित पप्पू चाट भंडार में गुरुवार को ग्राहकों की चाट में मकड़ी और मक्खी मिलने का मामला सामने आया। ग्राहक अवधेश नायक की प्लेट में मकड़ी, जबकि सपना राजे की चाट में मक्खी मिली। दुकानदार ने सफाई देते हुए कहा कि कीड़े ऊपर से गिरे होंगे, लेकिन ग्राहकों का आरोप है कि मसाले में ही गंदगी थी और उसे बदला नहीं गया।