बरेली में अपराध नियंत्रण, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में थाना सीबीगंज पुलिस ने मुख्य मार्गों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की और आमजन से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अभियान से अपराधियों में भय और नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा।