केशकाल: धनोरा थाना पुलिस ने नाबालिग से अनाचार कर फरार हुये आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
धनोरा थाना में आकर प्रार्थीया ने रिपोर्ट दर्ज करवाया की उसकी नाबालिक बेटी को शादी का झांसा देकर आरोपी सदऊराम उर्फ विसाल मण्डावी ने दुष्कर्म किया। जब वह 4 माह की गर्भवती हुई तो आरोपी फरार हो गया।रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 376, 376 (2) (ढ) भादवि, 04 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर खोजबीन कर मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।