मिश्रिख: हुसेनगंज पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों पर अधेड़ ने जानवर खरीदने जाते समय मारपीट कर पैसे छीनने का लगाया आरोप
जानवर खरीदने जा रहे अधेड़ ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट कर पैसे छीनने का आरोप लगाया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों के सामने पैसे वापस कर दिए गए।वीडियो भी बनाया गया है। ऐसा आरोप लगाते हुए पुनः पैसे छीन लेने की बात कही है। पीड़ित सहित दर्जनों परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा है।