कोतवाली क्षेत्र में सऊदी अरब में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो व्यक्तियों ने एक मजदूर से एक लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित मजदूर ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, हसनपुर नगर के मोहल्ला होली वाला नई बस्ती निवासी मोहम्मद रिजवान को सिरसी (जनपद संभल) के फजल अहमद और बाबर ने सऊदी अरब भेजने का लालच दिया था।