जगदीशपुर: विक्रमशिला सेतु के गिरे भाग पर ब्रिज निर्माण के लिए बीआरओ की टीम का लोहे का सामान पहुंचा
विक्रमशिला सेतु के गिरे भाग पर बीआरओ की टीम के द्वारा बनाए जाने वाले बेली ब्रिज निर्माण के लिए लोहे का सामान भागलपुर पहुंच गया है बुधवार की दोपहर कोलकाता से तीन गाड़ी जिस पर लोहे के समान भरे हुए थे जिसका कलर ग्रीन है वह गाड़ी विक्रमशिला सेतु के यातायात थाना के पास पहुंच चुका है बता दे की बीआरओ के 6 जीएम रैंक के पदाधिकारी और टीम के सदस्य भागलपुर पहुंच चुके है