लोहरदगा: लोहरदगा को नई मेमू ट्रेन की सौगात मिलने की उम्मीद रांची से डाल्टनगंज तक प्रस्ताव भेजा गया यात्रियों को मिलेगी राहत।
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रांची रेल मंडल ने रांची से लोहरदगा होकर डाल्टनगंज तक नई मेमू ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे मुख्यालय को भेजा है। रेलवे द्वारा शनिवार दोपहर लगभग 12:00 बजे दी गई जानकारी में बताया गया कि प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद यह मेमू ट्रेन अप-डाउन शटल पैटर्न पर संचालित होगी।