इटावा: इटावा में बदमाशों ने दिनदहाड़े सेल्समैन से 45 हजार रुपए की सिगरेट से भरा बैग लूटा, तीन दिन बाद घटना का वीडियो आया सामने
Etawah, Etawah | Apr 13, 2025 फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के महेरा चुंगी के पास तीन दिन पूर्व दिनदहाड़े परचून दुकानों पर सिगरेट की सप्लाई देने निकले फ्रेंड्स इंटरप्राइज आईटीसी डिस्ट्रीब्यूटर्स के एक सेल्समैन से अलग-अलग स्कूटी पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने 45 हजार रुपये कीमत की सिगरेट से भरा बैग लूट ले गए थे रविवार सुबह 10 बजे घटना करने वाले बदमाशों का वीडियो सामने आया है।