बासोदा: कलेक्टर के निर्देश पर बासौदा के ग्राम सिरावदा के तीन बच्चे भरण-पोषण और शिक्षा के लिए छात्रावास में भर्ती
मंगलवार को बासौदा के ग्राम सिरावदा के तीन बच्चों को भरण पोषण और शिक्षा के लिए छात्रावास में कलेक्टर के निर्देश पर भर्ती किया गया है जानकारी के अनुसार तीनों बच्चे अपने दादाजी के साथ शिकायत लेकर विदिशा जनसुनवाई में पहुंचे थे इस दौरान आवेदन देते हुए बच्चों के दादाजी ने बताया था कि तीनों बच्चों के माता-पिता नहीं है और दादाजी की स्थिति बच्चों को पालने की नहीं है