खाचरौद: खाचरोद: जनसुनवाई में नहीं होती समस्या की सुनवाई, आमजन को सुनने वाला कोई नहीं, जवाबदार अधिकारी भी अनुपस्थित
मप्र सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के लिए प्रती मंगलवार को जिला, तहसील विकास खंड मुख्यालय स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है, जीसमे अधिकारीयों द्वारा समस्या का तुरंत निराकरण किया जाता है, लेकिन खाचरोद की जनसुनवाई में कोई सुनवाई करने वाले अधिकारी ही उपस्थित नहीं रहते हैं। मप्र शासनादेश अनुसार हर शासकीय विभाग स्तर पर जनसुनवाई शिविर आयोजित किए जाते हैं।