राघोगढ़ ब्लॉक के खेजड़ा गांव में 26 अक्टूबर को एसडीएम अमित सोनी के निर्देश पर खेत में पराली नरवाई जलाने पर किसान दीवान सिंह मीना पर मकसूदनगढ़ तहसीलदार उदय सिंह ने ₹2500 का जुर्माना लगाया। नायब तहसीलदार पुलिस राजस्व की टीम मौजूद रही। ग्राम तोरई और श्रीपुरा में चौपाल लगाकर किसानों को नरवाई जलाने के नुकसान बताएं एवं खेत में नष्ट कर खाद बनाने के फायदे बताए गए।