रानीगंज प्रखंड अंतर्गत बगुलाहा पंचायत के वार्ड संख्या 15 में चल रहे ढलाई कार्य का निरीक्षण पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष प्रिंस विक्टर द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सामग्री की मजबूती एवं कार्य की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की गई।