चंदनकियारी के बरमसिया ओपी क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंगलवार की शाम साढ़े चार बजे सीमावर्ती क्षेत्र के समीप बहने वाली गवाई नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।नदी किनारे मौजूद ग्रामीणों की नजर जब पानी में तैरते शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।