फुलवारी: बिहार: आंधी-बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने से 8 की मौत, कैमूर का पारा 41° पहुंचा
Phulwari, Patna | May 13, 2026 बिहार में मौसम के दोहरे मिजाज ने तबाही मचाई है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है। इनमें जमुई में एक बच्ची सहित 4, नवादा में 3 और बांका में एक महिला शामिल है। कई लोग गंभीर रूप से झुलस भी गए हैं।मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।