दिल्ली सरकार महामारी रोग अधिनियम के तहत रेबीज को अधिसूचित रोग घोषित करने के संबंध में अधिसूचना जारी करने की तैयारी में है। इस अधिसूचना का मकसद बीमारी की प्रभावी निगरानी को मजबूत करना, रेबीज के मामलों की समय पर रिपोर्टिंग सुनिश्चित करना और रेबीज को फैलने से रोकने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्रवाई को सक्षम बनाना है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत