भीनमाल: भीनमाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई दंपति के आत्महत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Bhinmal, Jalor | Aug 24, 2024 जालौर के भीनमाल थाना क्षेत्र के गांव में दंपती द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक महिला सहित कुल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी अन्नराजसिंह राजपुरोहित ने बताया कि क्षेत्र के गांव में 21 अगस्त को एक दम्पती ने आत्महत्या कर ली थी। जिस मामले में कार्रवाई करते हुए एक महिला व एक युवक को गिरफ्तार किया है।