कटनी जिले के रीठी तहसील मुख्यालय स्थित रीठी सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल उस समय खुल गई, जब सिर में गंभीर चोट लेकर पहुंचे एक युवक को इलाज के लिए करीब एक घंटे तक अस्पताल परिसर में भटकना पड़ा। युवक को न तो डॉक्टर मिले और न ही पट्टी करने के लिए कोई ड्रेसर मौजूद था जानकारी के अनुसार लगभग 22 वर्षीय युवक के सिर पर गहरी चोट लग गई थी,