झांसी: झांसी मेडिकल कॉलेज के OT ब्लॉक में घुसा सांप, सपेरे ने मेहनत कर पकड़ा, वीडियो सोशल मीडिया पर आया सामने
Jhansi, Jhansi | Sep 18, 2025 झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के OT ब्लॉक में 7 फीट लंबा सांप घुस गया। जिसका वीडियो गुरुवार को दोपहर 12 बजे सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल बुधवार को एक कर्मचारी सफाई करने पहुंचा तो सांप को देखकर घबरा गया। वो चिल्लाते हुए बाहर भागा। इसके बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया और भीड़ लग गई।