झांसी: झांसी में सांप्रदायिक सद्भाव की अनूठी मिसाल, मुस्लिम मूर्तिकार पिछले 15 वर्षों से बना रहे हैं मां दुर्गा की प्रतिमाएं
Jhansi, Jhansi | Sep 18, 2025 झांसी में सांप्रदायिक सद्भाव की एक अनूठी मिसाल सामने आई है, जहाँ मुस्लिम मूर्तिकार अब्दुल खलील पिछले 15 सालों से दुर्गा पूजा के लिए मां दुर्गा की प्रतिमाएं बना रहे हैं। यह काम उन्हें अपने पिता से विरासत में मिला है, जो 45 वर्षों से यह कला करते आ रहे थे। अब्दुल खलील झांसी के कालीबाड़ी पंडाल के लिए रात-दिन जागकर प्रतिमाओं को अंतिम रूप देते हैं।