नईसराय: नई सराय में चल रही रामलीला: लक्ष्मण को लगी शक्ति, संजीवनी बूटी से दूर हुई मूर्छा
नई सराय के हाट प्रांगण में चल रही रामलीला में मंगलवार की रात 12 बजे लक्ष्मण शक्ति की लीला का मंचन किया गया। रामलीला की शुरुआत रात नौ बजे भगवान श्री राम और हनुमान जी की आरती के साथ हुआ। इसके बाद लंकापति रावण को दरबारियों ने सूचना दी कि, राम की सेना समुद्र के इस पार आ चुकी है। इस पर रावण अपने पुत्र मेघनाथ को राम लक्ष्मण से युद्ध के लिए भेजता है।