चायल: महाराष्ट्र में डेरी कर्मी की मौत, गांव पहुंचा शव तो मचा कोहराम, लालापुर गांव का मामला!
कौशाम्बी। महाराष्ट्र में डेरी पर काम कर रहे लालापुर निवासी मजदूर लालमन यादव की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बताया गया कि वह उल्हासनगर स्थित डेरी में भैंस का दूध निकाल रहे थे, तभी बेहोश होकर गिर पड़े। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार दोपहर शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी विमला देवी व अन्य का रो-रोकर बुरा हाल!