जलेसर: एटा में कैंटर पलटा, ड्राइवर को नींद आई, दलसहापुर चौराहे पर हुआ हादसा, चालक ने कूदकर बचाई जान, पुलिस जांच में जुटी
Jalesar, Etah | May 4, 2026 एटा के निधौली कलां थाना क्षेत्र में दलसहापुर चौराहे पर एक कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। यह घटना सोमवार को हुई,प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक को नींद का झोंका आने के कारण वाहन संतुलन खो बैठा और एक पुलिया में जा घुसा। कैंटर चालक निधौली की ओर से जलेसर की तरफ जा रहा था। गनीमत रही कि हादसे के दौरान चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली।