बहराइच: चेतरा के पास अज्ञात व्यक्ति ने युवक पर ईंट से किया हमला,युवक हुआ घायल
देहात कोतवाली के चंदनापुर सिकड़िया निवासी 45 वर्षीय ननकू पुत्र बेंचे लाल कंक्रीट मिक्सर रखे है। वह कही छत ढालकर ट्रैक्टर से मिक्सर मशीन लेकर देहात कोतवाली के बहराइच सीतापुर हाईवे के चेतरा गांव से निकल रहे थे। इसी दौरान किसी शरारती तत्त्व ने ईंट का अद्धा फेंककर मारा। जो उनके सिर पर लगा। उन्होंने तत्काल ब्रैक लिए, वह लहुलुहान होकर गिर पड़े। इलाज जारी है।