बहराइच: बहराइच रोडवेज बस स्टैंड पर ही मिलेगी एटीएम सुविधा आरएम देवीपाटन मंडल ने बैंकों को भेजा प्रस्ताव
कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित बहराइच रोडवेज बस स्टेशन पर आम देवीपाटन मंडल ने एटीएम स्थापित करने की कार्य योजना बनाई है। आरएम ने जानकारी देते हुए रविवार को बताया कि कार्य योजना तैयार कर प्रस्ताव बैंकों को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि 48 वर्ग फुट व 80 वर्ग फुट रोडवेज की भूमि को एटीएम स्थापित करने के लिए बैंकों को किराए पर देने की व्यवस्था बनाई गई है।