बहराइच: मानपुरवा में रास्ते से गुजर रही महिला से मारपीट करने के मामले में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित मानपुरवा में रास्ते से गुजर रही महिला से मारपीट करने के मामले में पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर थाना दरगाह पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने रविवार को बताया कि वह अपने घर जा रही थी इसी दौरान रास्ते में उसे मारा पीटा गया था।