बहराइच: पहिया बौडी में बुजुर्ग झुलसा,हालत गंभीर,अस्पताल कराया गया भर्ती
बौडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पहिया बौडी में आग तपते समय बुजुर्ग झुलस गया। जिसे परिजन उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जिसकी जानकारी देते हुए रविवार दोपहर को परिजनों ने बताया कि आग तपते समय बुजुर्ग झुलस गए हैं। जिसे बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज चल रहा है।