विदिशा नगर: नगर पालिका विदिशा ने JCB के जरिए शहर के अवैध होर्डिग को गिराने का किया काम, राजस्व की हो रही थी हो रही थी हानी
शनिवार की सुबह 7:30 बजे के लगभग नपा के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने शहर मे अवैध रूप से लगाए गए होर्डिग को हटाने की कार्रवाई की गई। दल के प्रभारी नपा कर्मी सुनील मालवीय ने बताया कि 28 जुलाई को हाईकोर्ट के आदेश के परिपालन में यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि शहर में लगभग एक दर्जन होर्डिंग अवैध रूप से लगाए गए थे। जिससे नपा को राजस्व की हानि का आरोप।