मोहनलालगंज: टुल्लू पंप में उतरे करंट ने बुजुर्ग महिला की जान ले ली
लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के बाबुखेड़ा गांव में गुरुवार दोपहर बाथरूम में नहाने गई 60 वर्षीय फूलमती की टुल्लू पंप में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक अचानक पंप में करंट आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।