बिक्रमगंज: आरा-सासाराम ट्रैक पर ट्रेनों के समय में बदलाव, दानापुर रेल मंडल में कार्य के कारण डीआरएम ने दी जानकारी
विक्रमगंज से गुजरने वाले रेल लाइन आरा-सासाराम रेलवे ट्रैक पर चलने वाली कुछ ट्रेनों के समय में अस्थायी बदलाव किया गया है। दानापुर रेल मंडल में कनेक्टिविटी कार्य के कारण 26 अप्रैल तक यह परिवर्तन लागू रहेगा। मुगलसराय के डीआरएम उदय सिंह मीना ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है। 25 और 26 अप्रैल को ट्रेन रद्द की गई है।