मसूरी नगर पालिका बोर्ड बैठक में हंगामा, सभासद फर्श पर बैठे; पर्यटन प्रभार वापस लेने की मांग
मसूरी। नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक की शुरुआत हंगामे के साथ हुई। बैठक के दौरान कई सभासदों ने विरोध जताते हुए अपनी सीटों पर बैठने के बजाय फर्श पर बैठकर प्रदर्शन किया। सभासदों ने पर्यटन प्रभार वापस लेने की मांग उठाई और संबंधित पद से इस्तीफे की मांग करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
हंगामे के बीच बैठक कुछ समय के लिए बाधित रही। बाद में पर्यटन प्रभार संभाल रहे सभासद ने स्वयं घोषणा की कि वह आगामी अप्रैल माह में अपने पद से इस्तीफा देंगे।इस आश्वासन के बाद विरोध कर रहे सभी सभासद अपने-अपने स्थान पर लौट आए और बोर्ड बैठक की कार्यवाही दोबारा शुरू की गई।
बैठक में इसके बाद विभिन्न विकास कार्यों और नगर से जुड़े अन्य प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है ।
Dehradun, Dehradun | Aug 4, 2026