कौशांबी (सराय अकिल)। सराय अकिल थाना क्षेत्र के अमवां पोस्ट नेवादा निवासी संतोष सिंह की बाइक अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना 13 नवंबर की बताई जा रही है, जब पीड़ित सब्जी खरीदने तिल्हापुर मोड़ बाजार गया था। पिपरी पुलिस ने रविवार सुबह 10 बजे अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया और जांच शुरू कर दी है।