चूरू: अब चूरू जिले से सांवरिया सेठ जाना हुआ आसान, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने शुरू की सेवा, सरदारशहर डिपो से जाएगी बस
Churu, Churu | Jun 15, 2026 चूरू जिले से सांवरिया सेठ जाने के लिए लोगों को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की सेवा मिलेगी। यह बस सोमवार की सुबह सरदारशहर से रवाना होकर सुबह सवा सात बजे रतनगढ़ पहुंचेगी। यह बस स्टैंड से साढ़े सात बजे रवाना होकर रात साढ़े आठ बजे सांवरिया सेठ पहुंचेगी। उक्त बस शहर से होकर सुजानगढ़,लाडनूं,डीडवाना, कुचामण,अजमेर,भीलवाड़ा, चिžगौड़गढ़ होते हुए सांवरिया सेठ जाएगी।