चायल: सुरसेनी के मां सिद्ध कालिका पीठ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही पूरी, शनिवार को लगता है दरबार
कौशांबी के सूरसेनी ग्राम सभा में प्राचीन मां सित्द्ध कालिका पीठ धाम में शनिवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने मां काली के दरबार में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर जयकारों और घंटा-घड़ियाल की ग्ंज से भक्तिमय बना रहा। अखिलेश्वरानंद ब्रह्मचारी ने रविवार 2 बजे बताया कि यह 100 साल पूरानी मंदिर में हर शनिवार दरबार भी लगता है।